फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में हृदय रोग की समस्या बढ़ी : सीएमो

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में हृदय रोग की समस्या बढ़ी : सीएमो
विज्ञापन

देवरिया। जिला चिकित्सालय परिसर में एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि गैर संचारी रोगों को नकारने की जगह उनके प्रति सजग होकर पहचान करके उनके प्रति उपचार करने की आवश्यकता हैं। नोडल अधिकारी डॉ. संजय चंद ने कहा कि कोरोना काल में वृद्धि में गैर संचारी समस्या जिसमें हृदय रोग की समस्या काफी बढ़ गई हैं, जो असामायिक मृत्यु का कारण भी बन गया हैं। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. तनुषा टीआर ने कहा कि वृद्धों में कई प्रकार की मानसिक समस्या पनपती है, जिसे वह अपने से जाहिर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में परिवारजनों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. निखिलेश ने बताया कि इस दिवस की शुरुआत 1990 में हुई थीं। वृद्ध भी हमारे समाज का हिस्सा होते हैं। शिविर में कुल 157 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिनमें डायबिटीज के 46 और अन्य 111 मरीज शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों में सुरेश पाठक को जिन्होंने 71 वर्ष की आयु में करोना से जंग जीता उन्हें सम्मानित किया गया। भोजपुरी गायक अमरनाथ ने गीत सुनाया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा सिंह के द्वारा किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिलेश मणि शांडिल्य, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र झा, राजीव भूषण पांडे, मानसिक स्वास्थ्य विभाग से वर्षा सिंह, श्रीश वर्मा, अंजली श्रीवास्तव एवं एनसीडी सेल से जियाउल हक, जयप्रकाश कुशवाहा, नेहा गुप्ता, राम कुमार, राजेश कुमार वर्मा, आनंद कुमार गुप्ता एवं जिडियाट्रिक विभाग के चिकित्सक डॉ. निखिलेश मिश्रा,डा. जफर अनीस ,रविजीत सिंह, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें