फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व बीएसए शालिनी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी रहीं शालिनी श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कई बार के प्रयास के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

शालिनी श्रीवास्तव कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में शिक्षक रहे कृष्णमोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में आपराधिक आरोपों का सामना कर रही हैं।
तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, उनके पटल सहायक संजीव सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कृष्णमोहन सिंह की पत्नी गुड़िया सिंह ने गोरखपुर के गुलरिया थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
बीते 20 फरवरी को शिक्षक कृष्णमोहन सिंह ने तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, पटल सहायक संजीव सिंह पर 16 लाख रुपये लेने के बाद भी उनके और दो अन्य शिक्षकों के प्रकरण में सुनवाई करने के लिए चार लाख रुपये और मांगने का आरोप लगाते हुए गोरखपुर में अपने भाई के घर में आत्महत्या कर लिया था।
विज्ञापन

शिक्षक ने वीडियो भी रिकाॅर्ड किया था। साथ ही चार पेज का सुसाइड नोट लिख था। इस प्रकरण में जिला स्तरीय व शासन की जांच के बाद बीएसए व उनके पटल सहायक को निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें