फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर गाली की रिकार्डिंग सुन कर बौखलाए युवक ने दोस्त के साथ मिलकर पिता-पुत्र को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर गाली की रिकार्डिंग सुन कर बौखलाए युवक ने दोस्त के साथ मिलकर पिता-पुत्र को मार डाला
विज्ञापन

रुद्रपुर/रामलक्षन (देवरिया)। कोतवाली थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव में सोमवार की रात युवक ने दोस्त के साथ मिलकर सोते समय अधेड़ और उसके बेटे की गला काट कर हत्या कर दी। मोबाइल फोन में गाली की रिकार्डिंग सुनकर बौखलाए युवक ने अधेड़ के बड़े पुत्र की भी गला रेतकर हत्या की कोशिश की। उसे सीएचसी रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल का डीआईजी जे रवींद्र और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने निरीक्षण किया।
कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज निवासी शहीद (57) गांव के चौराहे पर गुमटी में चूड़ी व शृंगार की दुकान खोल रखी है। वह बाइक मैकेनिक का भी कार्य करते थे। उनके बेटे नजीर (20), सोनू (28) और शकील (35) चौराहे पर ही सैलून की दुकान चलाते हैं। चौराहा निवासी अमर नाथ निषाद ने शहीद के परिवार के बारे में एक सप्ताह पूर्व टिप्पणी की थी। उसको सुनने के बाद शहीद के बेटे नजीर ने उसका जवाब गाली से दिया था। बताया जा रहा है कि मनबढ़ किस्म के एक युवक ने शहीद के बेटे की बात मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर अमर नाथ को सुना दी। इससे आपा खोए अमर नाथ ने गांव के ही साथी कमलेश के साथ सोमवार की रात करीब 11 बजे शहीद के परिवार पर भुजाली से हमला बोल दिया। उसने दरवाजे पर रखी गुमटी में सो रहे शहीद का सिर भुजाली से काट कर अलग कर दिया। दोनों हमलावरों ने शहीद के छोटे पुत्र नजीर की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर शहीद के दूसरे पुत्र सोनू ने भागने का प्रयास किया तो उस पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जबकि सबसे बड़े पुत्र शकील ने मौके से भाग कर जान बचाई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह डीआईजी और एसपी ने घटना का मुआयना किया। शहीद के बेटे शकील की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अमरनाथ निषाद और कमलेश गुप्ता के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ जिलाजीत ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन की रिकार्डिंग की बात सामने आ रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया है कि प्रेम प्रसंग के मामले में कुछ बातों की रिकार्डिंग आरोपी युवक ने सुनी थी। इससे आक्रोशित होकर उसने हत्या कर दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें