भाटपार रानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित आवास में मंगलवार की रात एक स्वास्थ्यकर्मी के परिवार को साथी कर्मी के घरवालों ने लाठी-डंडे और ईंट, पत्थर से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी में कराया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी पर आईओ पद पर मनोज कुमार और स्वीपर पद पर सुनील कुमार तैनात हैं। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर स्वीपर सुनील कुमार के परिवार वालों ने मनोज कुमार के परिवार पर अचानक धावा बोलकर लाठी डंडे व ईंट, पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया।
घायलों में मनोज कुमार (45) उनकी पत्नी उषा देवी (40), पुत्र अमित कुमार (19) और प्रशांत कुमार (17) घायल हो गए। मनोज और उषा देवी को सिर में गहरी चोटें आई हैं।
घायल मनोज ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी। थाना अध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मनोज कुमार थाने आए थे। उसे मेडिकल के लिए पुलिस के साथ भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। संवाद撍