फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदिला दोयम गांव में स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का हुआ परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदिला दोयम गांव में स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का हुआ परीक्षण
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के भदिला दोयम गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जहां ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जबकि योग के जरिए उत्तम स्वास्थ्य के गुर बताए गए। शिविर में ज्यादातर एनीमिया और नेत्र के रोगी मिले।
विज्ञापन

शनिवार को महेन-परसौनी, भदिला दोयम में श्रीकृष्ण के स्मृति दिवस पर ‘आयुष आपके द्वार’ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की दुनिया कायल हो गई है। उन्होंने वैक्सिनेशन हो जाने तक एहतियात बरतने की अपील की। जबकि भोजन के साथ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अश्वगंधा चूर्ण, गिलोय, धनवटी, नींबू, आंवला, मौसमी फल-फूल का सेवन करने की सलाह दी। पीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र प्रसाद, गोविंद वर्मा, अजीत नारायण मिश्र आदि ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। योग प्रशिक्षक यतेंद्र सागर ने योग के जरिए सेहत सुधारने के टिप्स दिए। इस दौरान शैलेंद्र कुमार शर्मा, गोविंद वर्मा, मिर्जा जावेद, नीतू, पूजा पांडेय, गनेश, अयोध्या, विवेकानंद मिश्र, रिंकू, रत्नेश्वर सिंह, विनय पांडेय, अनुपम शर्मा, सुशील, अभय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें