फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएचसी-पीएचसी में नहीं लगा है हेल्थ एटीएम, बाहर से जांच कराते हैं मरीज

Wed, 22 Apr 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत किसी भी न्यू पीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन अभी तक नहीं लगा है। इससे मरीजों को बाहर निजी पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इससे एक ओर गरीब मरीजों की जेब ढीली हो रही है, वहीं मरीज व तीमारदारों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ रही है। बतातें चले कि शासन की ओर से मरीजों की सुविधा देखते हुए सैंपल देने के बाद मरीजों को रिर्पोट के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए सभी सीएचसी और न्यू पीएचसी में हेल्थ एटीएम लगाए जाने की योजना है। जिसमें खून से संबंधित जांच करने की आधुनिक तकनीकी तकनीकी लैस है।
इसमें हीमोग्लोबिन, लिक्विड प्रोफाइल, मधुमेह, डेंगू, मलेरिया सहित 59 प्रकार की जांच आसानी से बिना समय गंवाए हो जाती है। लेकिन सीएचसी समेत न्यू पीएचसी कंचनपुर, बेलही, महुअवा बाजराटार किसी भी अस्पताल में अभी यह हेल्थ मशीन नहीं लगी है। सोन्हरिया, हर्षपर अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। अस्पताल के लैब में केवल बीपी और शुगर की जांच हो पा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी परिसर में नारायणपुर की इंदु देवी ने बताया कि वे अस्पताल में इलाज करने गईं थी। डॉक्टर ने लिक्विड प्रोफाइल टेस्ट और कोलेस्ट्रॉल की जांच लिखी, लेकिन यह जांच वहां नहीं हो सका। प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ी। हरैया गांव की शुभावती देवी ने बताया कि उनको सांस की दिक्कत और जोड़ों में दर्द की समस्या है।
डॉक्टर ने जांच लिखी है, लेकिन अस्पताल में जांच नहीं हुई है। अब सभी जांच बाहर करानी पड़ेगी। सिसवा मुड़ीकटवा के विश्वनाथ कुशवाहा ने बताया कि शुगर और बल्ड प्रेशर छोड़कर कोई भी जांच सीएचसी पर नहीं हो रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज जैन ने बताया कि हेल्थ एटीएम लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही हेल्थ एटीएम मशीन लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें