फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हस्ताक्षर के बाद विद्यालय से गायब मिले प्रधानाध्यापक, स्पष्टीकरण मांगा

Thu, 19 Nov 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने बुधवार को चार परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय मठिया खुर्द में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने के बाद अनुपस्थित मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिधुवा में बेहतर व्यवस्था मिलने पर प्रधानाध्यापक की सराहना की। बीएसए सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय सिधुवा पहुंचे। यहां 165 बच्चों के सापेक्ष 124 उपस्थित मिले। सभी शिक्षक और शिक्षामित्र मौजूद थे। बच्चे यूनिफॉर्म में अर्धवार्षिक परीक्षा देते मिले। परिसर में पौधों और पेड़ों से किया गया सुंदरीकरण भी बेहतर मिला।
बीएसए ने प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मठिया खुर्द में प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति और बच्चों की कम संख्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने अगली जांच में सुधार नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपराइच में 78 में से 71 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन

स्टाफ भी मौजूद था मगर टाइलीकरण और मरम्मत का काम अधूरा मिला। बीएसए ने प्रधानाध्यापक तारिक सिद्दीकी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय धनौती मिश्र में 13 में से आठ बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक अर्चना सिंह से विद्यालय के एकल होने पर विस्तृत प्रतिवेदन मांगा गया।
साथ ही, परिसर की घास कटवाने, टूटी रेलिंग ठीक कराने और मुख्य गेट लगवाने के निर्देश दिए। बीएसए ने सभी विद्यालयों में साफ-सफाई, डिजिटल उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें