फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: रेल ट्रैक के किनारे मिला स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र का सिर कटा शव, मचा हड़कंप

Mon, 24 Jul 2023 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

बरियारपुर थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने कहा कि अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सिर धड़ से अलग था। उसकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन
पिंटू वर्मा की पॅाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में बरियापुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पूरब तरफ रेलवे लाइन किनारे रविवार सुबह सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पिंटू वर्मा निवासी रामगुलाम टोला के रूप में हुई है। इनके पिता शहर में ही स्वर्ण व्यवसायी हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन अहिल्यापुर की पूरब तरफ रेलवे लाइन से दस कदम की दूरी पर एक युवक का बिना सिर का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची बरियारपुर थाने की पुलिस को शव तो मिल गया, लेकिन उसका सिर नहीं मिला। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 35 वर्षीय पिंटू वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा निवासी वार्ड नंबर 11 रामगुलाम टोला थाना कोतवाली सदर के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें: दोस्तों के साथ छोटी गंडक में स्नान करने गया युवक डूबा
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, पिंटू किसी कार्य से शनिवार दोपहर भटनी जाने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उन्हाेंने पिंटू को काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिले। अहिल्यापुर में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पिंटू की पहचान की। बरियारपुर थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने कहा कि अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सिर धड़ से अलग था। उसकी खोज की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें