फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू खनन में केस होने पर प्रधान लामबंद

Tue, 27 Feb 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
बालू का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। कुशहरी ग्राम प्रधान पर अवैध बालू खनन और चोरी का मुकदमा दर्ज होने से प्रधान लामबंद हो गए। मंगलवार को प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में बैठक की और थानेदार राय सहाब यादव को शिकायती पत्र सौंपा। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में छोटी गंडक नदी से सफेद बालू का अवैध खनन के मामले में खनन निरीक्षक उमाकांत की तहरीर पर कुशहरी प्रधान निजाम अंसारी व अप्पू राव, उमेश राव, राजेश राव, त्रिलोकी सिंह के खिलाफ खनन एवं खनिज अधिनियम और चोरी का मुकदमा कायम किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद ब्लॉक के ग्राम प्रधान मंगलवार को ब्लॉक परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन

प्रमुख प्रतिनिधि राजाराम चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानों ने निजाम अंसारी पर दर्ज मुकदमे के लिए रोष जताया। प्रधानों का कहना है कि जिस घाट पर बालू मिलने की बात कही गई है, वह जगह कुशहरी गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बाद प्रवीण प्रताप मल्ल, अरुण राव, श्रीनिवास यादव, शंभु कुशवाहा छांगुर यादव, वीर बहादुर यादव, कलीमुल्लाह, राम ध्यान, कोकिल यादव, घन श्याम गोंड़ समेत दो दर्जन प्रधान थाने पहुंचे और एसओ राय साहब यादव को शिकायती पत्र दिया। इसमें कुशहरी प्रधान पर दर्ज मुकदमा हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें