सलेमपुर। पुरैना चौराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव निवासी तारकेश्वर प्रसाद (34) पुत्र बालमुकुंद नगर के एक बैंक का कर्मचारी हैं। मंगलवार की शाम वह बैंक के काम से देवरिया जा रहा था। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के पुरैना चौराहे के पास लार थाना क्षेत्र के तकिया धरहरा पिंडी गांव निवासी विकास कुमार (25) पुत्र दिनेश प्रसाद उल्टे साइड जाकर उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इजिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। दोनों बाइक के चालक घायल हैं। संवाद