देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम यात्रियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप मेंं कोच अटेंडेंट को आरपीएफ ने ट्रेन से उतार दिया। यात्रियों के अनुसार वह नशे में था और किसी बात पर यात्रियों से उलझ गया।
किसी यात्री ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने ट्रेन से उसे उतार लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद