फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: के ही मारेला भरि पिचकारी, भींजत मोर सारी...

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। साखोपार स्थित नवल किशोर सिंह स्मृति सभागार में विमर्श साहित्यिक सामाजिक सेवा संस्था की तरफ से रविवार को मासिक काव्य गोष्ठी और होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी रचना सुनाए कर फाग के रंग उड़े और सरा - रा - रा के साथ श्रोताओं ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन


कवि गोष्ठी का शुभारंभ अश्वनी द्विवेदी ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद मोहन पांडेय भ्रमर ने के ही मारेला भरि पिचकारी, भींजत मोर सारी सुनाकर खूब तालियां बटोरी। इसी तरह रूबी गुप्ता सत्येंद्र ने अपने नापाक इरादों से बगावत कीजे, डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी ओम ने सखी री। बसंत आगमन स्वागत को उत्सुक मेरी अंखियां काफी सराही गई... सुनाई। कवि गोष्ठी में उमेश चौबे अश्क, सत्य प्रकाश शुक्ला बाबा, डॉ. रानी शुक्ला, आकाश महेशपुरी, डॉ. मधुसूदन पांडेय, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, डॉ. बलराम राय, नंदलाल सिंह कांतिपति, डॉ. ज्योति ओझा आदि अपनी-अपनी रखनाएं सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद डॉ. रामनरेश दूबे, शैलेंद्र दत्त शुक्ला, डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, अखिलेश गोयल, आरके भट्ट, अजय प्रताप नारायण सिंह, पीयूष प्रताप सिंह, शैलेश प्रताप सिंह, ज्ञान बर्द्धन गोविंद राव आदि ने कवियों काे सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें