फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट : अधूरे नाले में भरा बारिश का पानी, व्यापारी परेशान

Mon, 13 Jul 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कस्बे में बने आधा-अधूरे नाले में बारिश का पानी भर गया है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से उसमें से दुर्गंध उठने लगी है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने जलजनित रोगों के फैलेने की आशंका जताई है। इसको लेकर वह काफी परेशानी दिख रहे है। उधर, कस्बे में बने अधिकतर नाले पर स्लैब भी नहीं लगा है।
दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। खुखुंदू-नूनखार से भटनी तक की 13.2 किमी सड़क का चौड़ीकरण 24.93 करोड़ रुपये में होना था। इसमें स्थानीय कस्बे में दोनों तरफ नाला निर्माण का कार्य कराया जाना था।
विज्ञापन

सबसे खास बात यह है कि यहां नाला निर्माण का कार्य पूरा कराए बगैर ही काम बंद हो गया। इससे व्यापारियों को दुकानों के आगे खुले नाले पर स्लैब लगाना पड़ा।
इसके बाद भी अभी कस्बे में अधिकतर जगहों पर नाला खुला पड़ा हुआ। जिसमें आएदिन दो-चार राहगीर गिरकर घायल होते रहते है। इसके अलावा अब बारिश शुरू होने पर कस्बे तक ही बने आधे-अधूरे नाले में पानी भर गया है।
विज्ञापन

ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से नालो में एक तरफ जलजमाव तो दूसरी तरफ काफी दुर्गंध भी निकल रहा है। जिससे तमाम बिमारियों के फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें