फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में डेंगू का कहर, 31 बीमार

Wed, 28 Sep 2016 10:50 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सलेमपुर। इलाके के 31 लोग डेंगू से पीड़ित हैं। सभी का इलाज गोरखपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। इस बीमारी की चपेट में आने से एक शख्स की मौत भी हो चुकी है। भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल गोरखपुर अस्पताल में भर्ती रोगियों का हाल जाना। इसके बाद डीएम से मिलकर प्रभावित गांवों में फागिंग कराने की मांग किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान और एएनएम की लापरवाही के कारण गांवों में फागिंग नहीं हो रहा है। इससे गांव में संक्रमित बीमारियां फैलने का डर लोगों में बना है। भाजपा नेताओं का दावा है कि सहला, नदाघाट, नवलपुर, उरदौली, पूरादाखिला, मालीपुर, कस्बा सलेमपुर, तिलौली, विशुनपुरा, टीचर्स कालोनी के करीब 31 लोग डेंगू बुखार से पीड़ित है।

सभी मरीजों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में नेेताओं ने डीएम अनिता श्रीवास्तव से गांवों में फैल रहा डेंगू से बचाव के लिए इंतजाम करने की मांग किया है। अगर समय रहते ऐसा नहीं हुआ तो यह बीमारी महामारी का रूप ले लेगा। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, काली प्रसाद, ब्रजेशधर द्विवेदी, संजय कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें