फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक में खाद के बीच रखी गई हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी

Tue, 27 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। पुलिस ने सोमवार की सुबह एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। उसमें जैविक खाद के बीच छिपाकर रखी गई हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने राजस्थान के ट्रक चाजे जग्गा सिंह का चालान कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के ट्रक मालिक पर भी केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, कपरवार पुलिस चौकी पर फोन पर मुखबिर ने ट्रक से शराब बिहार ले जाने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कपरवार-देवरिया मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को बड़हलगंज की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को रोकना चाहा, मगर चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर लवरछी बाइपास के पास पकड़ लिया।
ट्रक चालक के पास से तमंचा और दो कारतूस, जैविक खाद के बीच छिपाकर रखी गई 318 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि हरियाणा निर्मित अवैध शराब ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। राजस्थान के हनुमानगंज जनपद के रावत्सर थाना निवासी चालक जग्गा सिंह और वाहन स्वामी सकलैन पर कार्रवाई की गई है। चालक का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें