फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हर्ष और ईशान को ओपन स्टेट में मिला स्वर्ण पदक

Wed, 31 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आगरा में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित हुई ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसमें देवरिया के ईशान और हर्ष ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

हर्ष कुमार यादव ने ताइक्वांडो सीनियर अंडर-68 किग्रा वर्ग में शानदार शुरुआत की। उन्होंने अपना पहला मुकाबला अलीगढ़ के खिलाड़ी के खिलाफ खेलते हुए 10-5 के स्कोर से जीत दर्ज किया।
इसके बाद हर्ष ने सुल्तानपुर के खिलाड़ी के साथ दूसरा मुकाबला खेला जो काफी संघर्षपूर्ण रहा। हर्ष ने सूझबूझ और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए यह मुकाबला 12-8 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

वहीं कैडेट पुरुष अंडर-57 किग्रा वर्ग में ईशान सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। ईशान ने अपना पहला मुकाबला अलीगढ़ के खिलाड़ी के खिलाफ खेला। पहले राउंड में उनका स्कोर 9-7 रहा, जबकि दूसरे राउंड में उन्होंने 8-6 से बढ़त बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। इसके बाद ईशान सिंह ने इटावा के खिलाड़ी के साथ दूसरा मुकाबला खेला, जिसमें उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और आक्रामक खेल का परिचय दिया।
इस ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है।
ऐसे आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को मंच मिलता है, बल्कि राज्य स्तर पर ताइक्वांडो खेल को भी नई पहचान मिलती है। उनकी सफलता पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया, प्रशिक्षक गिरीश सिंह, प्रियंका कुमारी, अभिषेक कुमार, शकील अहमद ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें