फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार

Mon, 04 May 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। विकास खंड मुख्यालय से करीब 13 किमी दूर बिहार सीमा पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी का हरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र इस समय बदहाली का शिकार हो चला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का अभाव है। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस उपकेंद्र की स्थापना दशकों पूर्व ग्राम हरपुर, चौधुर छापर, ससना, रामकोला माफी, जैतपुरा आदि सीमावर्ती गांवों की महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण व प्राथमिक उपचार के लिए हुआ था।
इस समय यहां केवल कागज में ही सब कुछ सिमट कर रह गया है। कोई स्वास्थ्य कर्मी यहां नहीं रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि तबीयत खराब होने पर रात के समय पड़ोसी राज्य बिहार के मैरवा आदि दूरदराज के स्थानों पर इलाज के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण मुन्ना राय, रविंद्र राय, बाबुनंदन यादव, अजित तिवारी आदि ने बताया कि यहां कोई स्वास्थ्य कर्मी आता ही नही है। भाटपार रानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने शासन को स्थिति से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें