फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे से हड़कंप, लिए गए 10 नमूने

Mon, 04 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सामग्रियों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के निर्देश पर किया गया।
टीम ने बरहज तहसील क्षेत्र के भलुअनी बाजार में तीन प्रतिष्ठानों से बूंदी के लड्डू, छेना मिठाई सहित तीन नमूने लिए गए। विभाग की कार्रवाई से मिठाई के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

देवरिया नगर पालिका क्षेत्र से पेड़ा, गुलाब जामुन और बूंदी के लड्डू तथा सदर तहसील से बेसन के लड्डू, कलाकंद, रसगुल्ला के नमूने संग्रहित किए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विनय कुमार सहाय ने बताया कि कुल 6 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 10 खाद्य पदार्थेां के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं से भी सजग रहने की अपील की है।
बताया कि यह अभियान रक्षाबंधन तक चलेगा। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र, नेहा त्रिपाठी, श्रीराम यादव, राजू पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें