फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित दस माफिया के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिह्नित दस माफिया के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : एसपी
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार की देर शाम पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग की। एसपी ने हर हाल में अपराध रोकने कर हिदायत दी। जनपद के चिह्नित दस माफिया के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि थाने पहुंचने वाले सभी फरियादियों की बातों को गौर से सुनकर निराकरण किया जाना चाहिए। थानेवार समीक्षा के बाद कहा कि सभी थाना प्रभारी अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाए। अपने-अपने क्षेत्रा में अभियान चलाकर कार्रवाई करें। रात्रि गश्त में कोई लापरवाही न करें। एसपी ने लंबित जनशिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। बैंकों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने को कहा। छह माह से लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पूरा करें। थानों पर चिह्नित टॉप-10 बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। 10 वर्ष में लूट, डकैती, नकबजनी, हत्या जैसे गंभीर धाराओं के अभियुक्तों का सत्यापन समस्त थाना प्रभारी कर देख लें कि अन्य थाने में कितने मुकदमे दर्ज है। इसका पूरा ब्योरा बनाएं। महिला अपराध के छोटे से छोटे मामलों में सख्त कार्रवाई किया जाए। भूमि विवाद के प्रकरणों में प्राप्त प्रार्थनापत्रों में राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर जिलाजित, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी पंचमलाल, क्षेत्राधिकारी बरहज देवानंद, प्रतिसार निरीक्षक पंकज सिंह, प्रधान लिपिक भुनेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें