देसही देवरिया। सोनबरसा गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर परिसर में नौ दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में धर्म के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा।
सुबह ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर पकड़ी वीरभद्र , रामपुर श्रीपाल, गोपालपुर होते नौतन हथियागढ़ छोटी गंडक नदी के तट पर पहुंची। यज्ञाचार्य अजीत मिश्रा आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलशयात्रा वापस यज्ञ मंडप में पहुंची। कलश को मंडप में विधिवत स्थापित किया गया। आयोजक मंडल ने बताया कि दिन में प्रवचन और रात में आठ बजे से श्रीधाम अयोध्या से आई रामलीला मंडली रामलीला का मंचन करेगी।