देवरिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।