फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों ने इमरजेंसी पर किया हंगामा, डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीमारदारों ने इमरजेंसी पर किया हंगामा, डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार
विज्ञापन

देवरिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की दोपहर दो लोगों की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डाक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया और इमरजेंसी में तोड़फोड़ की कोशिश की। घटना की सूचना पर सदर एसडीएम और बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। इसके बाद तीमारदारों का गुस्सा शांत हुआ और वे शव लेकर घर चले गए। डाक्टरों के अनुसार, कुछ लोग एक मृत व्यक्ति को लेकर आए थे। उसे आक्सीजन लगाने की बात कह रहे थे। जबकि दूसरे मरीज की मौत इलाज के कुछ देर बाद हो गई थी।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के घुड़ीकुंड खुर्द गांव निवासी अशोक कुमार (55) की शनिवार को मौत हो गई। परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर आक्सीजन चढ़ाने के लिए दबाव डालने लगे। इसी दौरान लार थाना क्षेत्र के धारी वार्ड निवासी पूनम (45) की भी मौत हो गई। दोनों मौत के बाद तीमारदार हंगामा करने लगे। डाक्टरों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह डाक्टरों ने अपने आपको बचाया। घुड़ी कुंड खुर्द निवासी अशोक कुमार के परिजनों के साथ आए लोग कई बार डाक्टर के चेंबर में पहुंच गए और डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की पिटाई की कोशिश की। इसी बीच मौके पर कोतवाल राजू सिंह पहुंच गए। आक्रोशित लोगों का हंगामा नहीं रुका तो उन्होंने बड़ी संख्या में पुलिस बल बुला लिया और सूचना सदर एसडीएम को दी। मौके पर सदर एसडीएम सौरभ सिंह पहुंचे गए। इससे पहले घुड़ी कुंड खुर्द के बवाल करने वाले तीमारदार बोलेरो से शव लेकर चले गए। जबकि पूनम सिंह के तीमारदार डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कोतवाल ने बताया कि मामले को शांत करा दिया गया है। अगर इमरजेंसी के डाक्टर तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें