फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंडलीय खेलों में प्रतिभाग करेंगे हैंडबाल और कराटे के खिलाड़ी

Wed, 05 Aug 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों की मंडलीय खेल प्रतियोगिता छह अगस्त को कुशीनगर जिले के रविंद्र नगर धूस स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसमें देवरिया जिले के हैंडबाल और कराटे के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके जिले के विभिन्न विद्यालयों से 24 हैंडबाल खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। यह खिलाड़ी बृहस्पतिवार की सुबह कुशीनगर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले से हैंडबाल बालक वर्ग में 12 खिलाड़ी और बालिका वर्ग में 12 खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बालक वर्ग की टीम में चन्दन, रामप्रसाद, शिवम प्रसाद, गौरव, शिवम, अविनाश, अतुल यादव, उदित सिंह, कैफ अली, अल्तमश शेख, संदीपन मद्धेशिया, धर्मवीर यादव शामिल हैं। वहीं हैंडबाल की बालिका वर्ग की टीम में खुशी विश्वकर्मा, ऋतिका विश्वकर्मा, राधा यादव, राधा चौहान, कामिनी, लक्ष्मी पाल, अंजुम आरा, करीना, रुपाली, ऋतिका यादव, सोनम यादव, दीपिका विश्वकर्मा शामिल हैं। इसके अलावा कराटे के चार खिलाड़ी भी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने कुशीनगर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें