फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Wed, 05 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर बुधवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसा तुर्तीपार हाल्ट स्टेशन के दक्षिण तरफ हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के लवरछी गांव निवासी ताज मोहम्मद (45) सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे ट्रेन जैसे ही तुर्तीपार हाल्ट के दक्षिण पहुंची, तभी ताज मोहम्मद ट्रेन से गिर गए। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना रेलवे ट्रैक के चौकीदार ने मईल पुलिस को दी। पुलिस ने शव की तलाशी ली। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बरहज के ताज मोहम्मद के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजन ने भी मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मईल थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें