फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा : साधकों ने पूजे गुरु के पांव, लिया आशीष

Fri, 11 Jul 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गुरु पूर्णिमा पर नागरी प्रचारिणी के तुलसी सभागार में सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को गुरु पूजन का आयोजन किया गया। गुरु पूजन का आयोजन परिषद के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता किया गया। इसमें तीन गुरु आचार्य चंद्रभूषण पांडेय, डॉ. अनिरूद्ध चतुर्वेदी तथा डॉ. सिंघासन पांडेय को अंगवस्त्र देकर पूजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने परिषद द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा परिषद के उत्थान के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, गिरिजेश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ल, छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक शुक्ल को सम्मान पत्र व उत्तरी देकर सम्मानित किया गया।परिषद के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, कौशल मिश्रा, रवि प्रकाश मिश्र छोटे बाबा, रविंद्र नाथ तिवारी, रमेश चंद्र,शिव सहाय,भृगदेव मिश्र,श्वेतांम मणि, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। सिद्ध पीठ मनोकामना पूर्ण श्रीहनुमान मंदिर पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्मलीन ब्रह्म ऋषि योगी सम्राट श्री श्री 1008 श्री देवरहा बाबा की दिव्या आरती एवं स्तुति पीठाधीश्वर महंत परमात्मा दास एवं उत्तराधिकारी राजेश नारायण दास ने की। दूर-दूर से महात्माओं का भी आगमन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने आरती की एवं भंडारा में प्रसाद लिया। महंत परमात्मा दास के शिष्यों ने उनका पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. भीम शंकर पांडे, श्रीनिवास पांडे, रामस्वरूप दास, अभिलाष दास महाराज, रामचंद्र पांडे, रामअवध दास, आदर्श नारायण, मयंक मिश्रा, विशाल मद्धेशिया, अभिमन्यु पहलवान आदि मौजूद रहे। कसया रोड स्थित बालाजी मंदिर में साधकों ने पीठाधीश्वर राजनारायणाचार्य की पूजा-अर्चना की और उनसे आशीष ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें