फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Sun, 28 Jun 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की स्मृति में आयोजित हिंदू साम्राज्य उत्सव दिवस का आयोजन शनिवार को देवरिया खास स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में किया गया। इसमें छत्रपति शिवाजी के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों, उनके साहस, नेतृत्व क्षमता, संगठन शक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
मुख्य वक्ता दीपेंद्र ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी साहस, रणनीति और कुशल नेतृत्व के बल पर समाज को नई दिशा दी।
विज्ञापन

उनका जीवन हमें स्वाभिमान, अनुशासन, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इतिहास और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देवरिया नगर के नगर कार्यवाह मुकुंद माधव ने कहा कि हिंदू साम्राज्य उत्सव दिवस सिर्फ एक ऐतिहासिक स्मरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह समाज को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। इस दाैरान जिला संघचालक मकसूदन, अवनीश, राम समुझ, विष्णु आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें