फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में अभिभावकों का स्कूल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में अभिभावकों का स्कूल में हंगामा
विज्ञापन

रुद्रपुर। बच्चों के बीच विवाद में एक पक्ष के अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। उन्होंने कक्षा एक की छात्रा की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई महिला शिक्षक के साथ अभद्रता की गई। शिक्षक ने मदनपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय देवकली जयराम की महिला शिक्षक कविता दूबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बुधवार की सुबह यूपी बोर्ड परीक्षा में उनके विद्यालय से तीन शिक्षक ड्यूटी करने गए थे। वह प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को कक्षा में बैठा कर हाजिरी ले रही थी। इस दौरान कक्षा एक की छात्रा से उसी गांव का एक बच्चा स्कूल परिसर में उलझ गया। शिक्षक ने दोनों बच्चों को समझा-बुझा कर अलग किया। इस दौरान उस बच्चे के परिजन स्कूल में आकर झगड़ा करने वाली छात्रा को बेरहमी से पीटने लगे। जिस पर महिला शिक्षक उसका बचाव करने लगी। आरोप है कि उन्होंने महिला शिक्षक के साथ बदसलूकी की। उन्होंने शिक्षिका को धक्का दे दिया। अभिभावकों के हंगामे से स्कूल शिक्षक और छात्र सहम गए। महिला शिक्षक ने मदनपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें