फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परसिया मिश्र गांव में बन रहा जीएसटी विभाग

Sat, 17 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राज्यकर (जीएसटी) विभाग के जिला कार्यालय एवं कर्मचारियों के आवासीय भवन का निर्माण कार्य परसिया मिश्र गांव में कराया जा रहा है। करीब दो साल में इसका निर्माण कार्य पूरा होगा। इससे विभागीय कार्यों के साथ-साथ कर्मचारियों को आवास की सुविधा भी एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

इस परियोजना के लिए विभाग ने करीब 11.85 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम तथा सिटको (सिटीकॉर्प) को संयुक्त रूप से सौंपी है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों भवनों को दो मंजिला बनाया जाएगा। निर्माण कार्य वर्ष 2027 तक पूर्ण कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको देखते हुए ठेकेदार ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मिस्त्री और मजदूर लगातार काम कर रहे हैं।
नए भवन के निर्माण से राज्यकर विभाग के कर्मचारियों को जहां अपने कार्यस्थल के निकट आवास की सुविधा मिलेगी। वहीं करदाताओं और क्षेत्र के व्यापारियों को भी कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
एक ही परिसर में कार्यालय व आवासीय सुविधा होने से प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है। वहीं ग्रामीण अंचल में यह कार्यालय स्थापित होने से लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें