फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जीआरपी ने शराब तस्कर को दबोचा

Mon, 12 Jan 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जीआरपी ने देवरिया रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के पूर्वी छोर पर बने साइन बोर्ड के पास की गई।
विज्ञापन

तलाशी में आरोपी के पास से छह अंग्रेजी शराब की बोतलें एवं 24 बीयर (500 एमएल) बरामद की गईं। पकड़े गए शराब की अनुमानित कीमत करीब 6,120 रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम पता आर्यन सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह निवासी वार्ड नंबर 23, दहियावां टोला, सारण जिला छपरा (बिहार) बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से शराब सस्ते दामों में खरीदकर बिहार ले जाता था और वहां अधिक कीमत पर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें