सलेमपुर। दुकान बंद कर रविवार की शाम बहन के घर जा रहे गिटटी-बालू व्यवसायी की कुछ लोगों ने पुरैना चौराहे पर पुरानी रंजिश में पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के आरोपियों ने उनके पाकेट से रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के विराजभार निवासी आदित्य सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनकी पुरैना चौराहे पर गिट्टी बालू की दुकान है। दुकान बंद कर पुरैना स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी बीच उन्हें रास्ते में घेर मारपीट की गई। पाॅकेट से छह हजार रुपये निकाल लिए। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद