फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घूस मांगने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Thu, 12 Mar 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की नकल देने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी त्रिलोकी नाथ शाह को निलंबित कर दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने उन्हें निलंबित करते हुए लार ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कस्बा सलेमपुर गांव निवासी सादिक अली पुत्र स्व. जैनुल ने डीएम दिव्या मित्तल को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी त्रिलोकी नाथ शाह पर आरोप लगाया था कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की नकल देने के लिए दस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत के साथ उन्होंने मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जिला पंचायत राज अधिकारी और जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई थी। मामले की जांच खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त से कराई गई। जांच के दौरान गांव के कई लोगों के बयान लिए गए, जिनमें परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने के नाम पर रुपये मांगने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी को दोषी मानते हुए निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें