भाटपार रानी। सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है। इनके पास हिंदू-मुस्लिम कार्ड के अलावा दूसरा कोई एजेंडा नहीं है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में असम और पश्चिम बंगाल का चुनाव भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर लड़ी है। गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में जिस तरह से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और केंद्र के अधिकारियों को लगाकर चुनाव कराया है, वह संघीय ढांचा पर एक हमला है। जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने बरहज की घटना को लेकर शांति पूर्ण प्रदर्शन के लिए जाने वाले हाल ही में हुए सपा नेताओं के हाउस अरेस्ट की कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए इसका इसकी कड़ी आलोचना की है। संवाद