फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले अधूरे कार्य, नाराज हुए केंद्रीय मंत्री

Tue, 28 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
विकास भवन में सांसद विकास निधि और जिला निगरानी एवं सतर्कता समिति की बैठक में शामिल केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, डीएम, सीडीओ।
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने सांसद विकास निधि के कार्यों की समीक्षा में कई स्कूलों के कार्य अधूरे मिले। केंद्रीय मंत्री ने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करना चाहिए। जो संस्था तय समय के भीतर कार्य पूरा न करें, उसके विरूद्घ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने डीएम और सीडीओ को अधूरे कार्यों की मानिटरिंग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मंगलवार को विकास भवन के गांधी सभागार में सांसद विकास निधि कार्यक्रम और जिला निगरानी एवं सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। समीक्षा में पाया गया वर्ष 2009-10, 2010-11, 2011-12, 2012-13 के सांसद निधि के कई काम अधूरे मिले हैं। कई स्कूलों को पहली किश्त दी गई है लेकिन दूसरी और तीसरी किश्त की मांग नहीं की गई है।  उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि संचालित योजना का लाभ जमीनी तौर पर लोगों को मिले। जिले का सर्वांगीण विकास हो। इसमें हम सभी को भागीदारी निभानी चाहिए। समीक्षा में जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के कार्यों के प्रति असंतोष जताया। कहा कि खराब गुणवत्ता वाले पोल लगाए जा रहे हैं। कई जगहों पर पोल और तार गिराकर छोड़ दिया गया है।

विद्युतीकरण कार्य ठप है। इस कार्य में धन उगाही की जा रही है। अधिशासी अभियंता बिजली ने बताया कि यह कार्य ठेकेदार के स्तर से कराया जा रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने उनसे सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी। कहा कि यदि रिपोर्ट में धन उगाही के आरोप सही मिलते हैं तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे।  अधूरे पड़े विद्युतीकरण और कनेक्शन कार्यों को 31 जुलाई तक पूरा करने का आश्वासन अधिशासी अभियंता ने दिया। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि जनप्रतिनिधि लोगों को बताएं कि किसी को पैसा देने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्य परियोजनाओं के लिए समय सीमा तय करने के साथ साथ उसका अनुश्रवण किया जाना चाहिए। देरी की स्थिति में प्रतिकूल प्रविष्टि दी जानी चाहिए। बीएसए मनोज मिश्र ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांच के लिए टा़स्क फोर्स गठित होने की जानकारी दी। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जिले में डॉक्टर की कमी है। 

भाटपाररानी से मझौलीराज, मगहरा, रामजानकी मार्ग की खराब स्थिति को विधायक ने रखा। सांसद रविंदर कुशवाहा ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में हीलाहवाली का मामला उठाया। जिस पर बताया गया कि इसके लिए एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये की धनराशि बैंकों को दी गई है। बैठक में विधायक मनबोध प्रसाद, प्रमोद कुमार यादव, अछैवर पांडेय, बजरंग बहादुर सिंह, अंगद तिवारी आदि ने अपनी बात रखी। बैठक में पीडी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, विजय दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, जिला बचत अधिकारी श्रीप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें