फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विधि-विधान से मनाई गई गोपाष्टमी

Wed, 29 Oct 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। जिगिना दीक्षित गांव स्थित अनाथ गो आश्रम में मंगलवार की शाम गोपाष्टमी विधि-विधान से मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आश्रम परिसर में आकर्षक सजावट और सजे-धजे गोवंश ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि डीएम दिव्या मित्तल ने पूजा-अर्चना कर गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि गो सेवा सबसे बड़ा धर्म है। आश्रम के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने कहा कि आश्रम में कई गायों की देखभाल की जा रही है। उनके भोजन, उपचार और रखरखाव में ग्रामीणों का भी विशेष योगदान रहता है। इस दौरान महेंद्र दीक्षित, राजेश दीक्षित, अखिलेश दीक्षित, मारुतिनंदन मिश्र, धनंजय पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें