फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sat, 10 May 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सलेमपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे और एक पूर्व चौकीदार समेत तीन बदमाशों पर पुलिस नकेल कसना शुरू कर दी है। तीनों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
सलेमपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, बंजरिया गांव निवासी और सलेमपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह के बड़े बेटे प्रशांत सिंह पर कोतवाली में विभिन्न मामलों में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। बभनौली पांडेय गांव निवासी व देवपार गांव के पूर्व चौकीदार अंबरीश कुशवाहा पुत्र रामप्रीत कुशवाहा पर भी कोतवाली में विभिन्न मामलों केस दर्ज है।
भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव निवासी शिरीश तिवारी पुत्र स्व. कृष्ण कुमार तिवारी पर थाने में कई मामले में केस दर्ज हैं।
सभी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें