फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 30 किमी में 60 जगह हादसे का खतरा

Sat, 10 May 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया गोरखपुर मार्ग ​स्थित पुरवां चौराहे के आगे बने कट से गुजरते वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एनएचएआई की लापरवाही से हाईवे पर सफर करना मुश्किल हो गया है। हाईवे पर जगह-जगह खड़े वाहन हादसे का सबब बने हुए हैं। देवरिया से सलेमपुर की दूरी 30 किमी है। करीब 60 कट है।
आठ जगह पर लोगों ने डिवाइडर तोड़ दिया है। पिछले दिनों सलेमपुर के महदहां चौराहे पर दो दिन के अंतराल में चार लोगों की जान गई थी। होटल और ढाबे पर चालक वाहन को सड़क किनारे लाइन लगाकर खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

सिपाहियों को रात और दिन में हाईवे पर गश्त पर रहने के निर्देश हैं, मगर वह कभी-कभार ही दिखाई देते हैं। खरोह से लेकर सलेमपुर तक 54 अवैध कट को बंद करने के लिए एनएचएआई के अधिशासी अभियंता गोरखपुर को पत्र लिखा गया है।
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर के पास मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में टैंकर खड़े रहते हैं। यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं। कटों से पहले ही वाहन चालकों को दिशा सूचक लगाकर सावधान कर दिया जाता है।
विज्ञापन

वहीं सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक इस पर विशेष रूप से फोकस करते हैं, लेकिन अवैध कटों पर हमेशा हादसे का खतरा बनता है।
हाईवे से तेज गति से गुजर रहे वाहन की एक तो गति तेज होती है, दूसरा अवैध कट से अचानक निकलने वाले वाहन के कारण हादसे हो जाते हैं। टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि जिला कारागार से लेकर नवीन फल और सब्जी मंडी के बीच बने अवैध कट को मिट्टी गिराकर और बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। अवैध कट पर यातायात पुलिस हमेशा निगरानी रखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें