दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी
सलेमपुर( देवरिया)। धमऊर गांव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा बिहार प्रांत के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीन किमी की दौड़ में गाजीपुर के गोलू तथा 1600 मीटर में भोला यादव ने बाजी मारी।
दौड़ प्रतियोगिता में देवरिया, गाजीपुर, बलिया, बिहार और चौरीचौरा गोरखपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीन किमी दौड़ गाजीपुर के गोलू यादव ने नौ मिनट 2 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। 1600 मीटर की दौड़ में भोला यादव ने चार मिनट 22 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से साइकिल, पंखा, मेडल, घड़ी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव और फौजी भीम यादव रहे। इस दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार रामकृपाल यादव, जवान भीमसेन यादव, अनुप यादव, अभय प्रकाश यादव, दुर्गेश यादव, आनंद यादव, आलोक प्रताप यादव, श्रवण यादव आदि मौजूद रहे।