सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बघेल में अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर से सोने की चेन और दो हजार रुपये नकद चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बघेल गांव की रहने वाली पीड़िता निर्मला देवी पत्नी भरत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर में रखे दो हजार रुपये नगद और सोने की चैन किसी अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिए गए हैं। मामले की जानकारी मिलने पर सलेमपुर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद