फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 किमी की स्पीड से दौड़ेगी जीएम स्पेशल ट्रेन, ट्रैक का करेंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
130 किमी की स्पीड से दौड़ेगी जीएम स्पेशल ट्रेन, ट्रैक का करेंगे ट्रायल
विज्ञापन

देवरिया। जीएम स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शुक्रवार को भटनी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ट्रैक का ट्रायल करेंगे और 40 मिनट तक भटनी स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
जीएम सुबह करीब 9.30 बजे भटनी जंक्शन पहुंचेंगे। जहां पर 10.10 बजे तक स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान गोरखपुर से भटनी स्टेशन के बीच 130 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन की रफ्तार से रेलवे लाइन कर ट्रायल किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैै। इसके लिए गोरखपुर से मऊ के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों को चकाचक कर दिया गया है। भटनी रेलवे स्टेशन मास्टर कन्हैया गिरि ने बताया कि स्पीड का ट्रायल होना है और 40 मिनट तक स्टेशन का जीएम निरीक्षण करेंगे। विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

चकाचक स्टेशन, कालोनियों की बाहर से रंगाई पुताई, भीतर बदहाल
देवरिया। जीएम के भटनी आगमन को लेकर सदर रेलवे स्टेशन को भी एक सप्ताह से चकाचक करने का कार्य जिम्मेदार कर रहे है। रेलवे की आवासीय कालोनियों को बाहर से सबकुछ ठीक दिखाकर अफसरों ने अपना नम्बर जीएम की नजर में बढ़ाने का प्रयास किया है। जबकि सच तो यह है कि कालोनियों की पुरानी मकानों के भीतर का हाल जर्जर है। जिससे रंगाई पुताई से जरूरी है मरम्मत का कार्य लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सदर स्टेशन पर के प्लेटफार्म से लगायत कालोनियों के साथ पूरे परिसर में एक सप्ताह से कार्य चल रहा है। कालोनी की आवासों की रंगाई-पुताई की गई है। इसमें आवास के भीतर की रंगाई-पुताई नहीं की गई है। सहायक आईओडब्लू केएम भठ्ठ ने बताया कि वार्षिक मरम्मत और रंगाई-पुताई हर साल की जाती है। अभी बाहर की रंगाई की गई है, इसके बाद भीतर भी करा दी जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें