फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने श्रमिक के परिवार को एक लाख की मदद दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र एक मृत श्रमिक के परिवार को एक लाख की मदद की है। श्रमिक की लॉकडाउन में घर आते समय मौत हो गई थी। यह चेक सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने पीड़ित परिवार के घर जाकर सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन में ट्रेन से घर आते समय 26 मई को बनरहीं गांव निवासी शिवकुमार गुप्त की मुंबई आते समय ट्रेन में मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिवार की सहायता के लिए पूर्व सीएम ने एक लाख का चेक भेजा है। पीड़ित परिवार को चेक देने के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने परिवारवालों को सांत्वना देकर आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक सुुुरेश यादव, मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक गजाला लारी, विधान सभा अध्यक्ष सूूूूरज यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गेश यादव, रामप्रकाश यादव, राणप्रताप गौंड़, पूर्व सभासद प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें