फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकटापार में पशु व्यापारी का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नकटापार गांव के पास बागीचे में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त जंगल भुसवल गांव निवासी रामसिंह(32) पुत्र कैलाश यादव के रूप में हुई। रामसिंह दुधारू पशुओं को खरीदने-बेचने का काम करता था। वह एक दिन पहले अपने तीन अन्य साथियों के साथ पशु खरीदने निकला था। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद रामसिंह के घर में कोहराम मच गया। उसके शरीर पर कोई चोट तो नहीं दिख रही थी, लेकिन कान से खून निकल रहा था। पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। कोतवाल अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। घटना की जानकारी के लिए उसके तीन साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें