खुखुंदू। स्थानीय कस्बे में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें ऊंची कूद और खो-खो में छात्राओं ने बाजी मारी। जबकि कबड्डी बैडमिंटन और क्रिकेट में छात्रों का ही दबदबा रहा। क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोपाल मद्धेशिया को तो मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अभिनव कुमार को दिया गया।
खुखुंदू कस्बे में बाइपास मार्ग स्थित मैदान में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से कक्षा एक से लेकर कक्षा 10वीं तक की छात्र-छात्राओं ने शिरकत की थी। प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को कबड्डी और खो-खो का आयोजन किया गया। कबड्डी में जहां छात्रों ने, वहीं खो-खो में छात्राओं बाजी मारी।
दूसरे दिन शनिवार को क्रिकेट और बैडमिंटन के खेल में भी छात्रों का ही दबदबा रहा, जबकि रविवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ऊंची कूद का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को आयोजन समिति ने मेडल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अभय प्रताप सिंह, शिवम, शारदा देवी, अमित कुमार, नारद मद्देशिया, भगवान मद्देशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, भगवान गुप्ता, उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।