भटनी। क्षेत्र के जिगिनी चौराहा पर चल रही बॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को रामपुर और घांटी बाजार के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में रामपुर की टीम ने घांटी बाजार को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। रोमांचक खेल देख दर्शकों ने ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
भटनी के जिगिनी चौराहा पर चल रही दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार शाम खेला गया। फाइनल में पहुंची रामपुर की टीम ने टॉस जीतकर साइड लिया। तीन सेट के मुकाबले में रामपुर की टीम ने पहला सेट जीतकर शानदार शुरुआत की। हालांकि घांटी बाजार के कप्तान सूरज के प्रदर्शन से घांटी ने दूसरा सेट जीतकर मुकाबले को बराबरी कर दिया, लेकिन आखिरी सेट के मुकाबले में रामपुर की टीम ने 15:13 से मुकाबला जीतकर फाइनल विजेता बनी।
रामपुर के कप्तान धीरज को मैन ऑफ दी मैच और घांटी बाजार के सूरज यादव को मैन ऑफ दी सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में रामपुर की टीम ने थवई और घांटी बाजार ने नौतन को हराकर फाइनल में जगह बनाया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह और सभासद कुंदन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत किया। इस दौरान आयोजक मण्डल के रुबेन, अनूप यादव, धर्मवीर, शैलेश कुमार, मोनू यादव, आकाश कुमार मौजूद रहे।