फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विज्ञान और गणित विषय का अध्ययन करेंगी कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं

विज्ञापन
कस्तुरबा आवासीय विद्यालय भलुअनी में छात्राओ को खान एकेडमी के आनलाइन ​शिक्षण की जानकारी देते एसआ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। जिले की कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को खान अकादमी के सहयोग से गणित एवं विज्ञान विषय में दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए एसआरजी उपेंद्र कुमार उपाध्याय एवं एआरपी संदीप कुमार सिंह तथा गणित विषय के लिए एआरपी संतोष कुमार मिश्रा को अकादमी की ओर से प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के निर्देश पर तीनों मेंटर प्रत्येक शनिवार को जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भ्रमण कर खान अकादमी के गणित एवं विज्ञान विषय में ऑनलाइन शिक्षण में अकादमिक एवं तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को हर शनिवार को इन विषयों में दक्ष बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें