देवरिया। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती से सिद्धार्थनगर का रहने वाला रिश्तेदारी का युवक मोबाइल पर बात करता था। युवक ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवती ने इनकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने घर वालों की शह पर सोशल मीडिया पर युवती का अश्लील फोटो वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की रिश्तेदारी सिद्धार्थनगर जिले में है। वहां का रहने वाला युवक युवती के घर आता जाता था। दोनों के बीच कुछ महीने से बात होती थी। युवक ने शादी के लिए प्रस्ताव रखा तो युवती ने घर वालों से बात करने के लिए कहा। युवती के घर वालों ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवक के घर वाले युवती के घर पहुंचे और विवाद किया।
आरोप है कि अब फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवक रिश्तेदारों के पास अश्लील फोटो भेजकर युवती बदनाम कर रहा है। पुलिस इस मामले में गौरा बांसी गौरा सिद्धार्थनगर जिले के आशुतोष श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, ललिता देवी, अजय, विवेक, अभिनव, शेखर पर मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।