भागलपुर। बलिया जिले एक युवती परिजनों से नाराज होकर भागलपुर पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने बचा लिया। बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार शाम परिजनों से नाराज होकर दोपहर में घर से निकल गई। युवती भागलपुर पुल पर पहुंच कर राहगीरों के सामने ही बलिया जिले की तरफ नदी में पुल से छलांग लगा दी।
इस बीच नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को नाव से पकड़ कर नदी से बाहर निकाला।
परिजन भी युवती को ढूंढते हुए पहुंचे।युवती को कमर में तेज दर्द के कारण परिजन उसे बेल्थरा रोड सीएचसी लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।
भागलपुर चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि घटना स्थल बलिया जिले में होने के कारण उभांव थाने की पुलिस जांच कर रही है। युवती का इलाज बेल्थरा रोड में चल रहा है।