फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात को जहरीला पदार्थ खाने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है। उपनगर से सटे एक गांव निवासी युवती (20 )अपने माता-पिता के साथ अन्य प्रदेश में रहती थी। दीपावली पर्व पर वह अपने गांव आई थी।
विज्ञापन

सोमवार की रात को वह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी गौरी बाजार ले गए। जहां उसकी स्थिति गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की माने तो युवती कुछ दिन पहले ही घर पर आई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें