फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धनतेरस पर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार

विज्ञापन
धनतेरस पर मालवीय रोड ​स्थित एक ज्वेलरी  की दुकान से गहनों की खरीदारी करती महिलाए।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

देवरिया। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में जिले का बाजार खूब गुलजार रहा। सबसे अधिक खरीदारी दोपहिया व चारपहिया वाहनों की हुई। इससे ऑटो मोबाइल सेक्टर खूब चमका।
आलम यह रहा कि कई एजेंसियों पर ग्राहकों की पसंद वाला वाहन का स्टॉक ही समाप्त हो गया। वहीं बर्तन, आभूषण, मोबाइल, मिष्ठान की दुकानों पर दोपहर से देर शाम तक जबरदस्त भीड़ देखी गई। सजावटी सामानों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोग उमड़े रहे। बाजार के जानकारों के अनुसार सभी सेक्टर को मिलाकर 200 से अधिक का अनुमानित कारोबार जनपद में हुआ।
दुकानदारों ने भी इस अवसर पर दुकानें आकर्षक तरीके से सजाईं। खरीदारी के शुभ मुहूर्त में महिला-पुरुषों ने बर्तन, आभूषण, चांदी के सिक्के, मोबाइल, दोपहिया व चारपहिया वाहन, इलेक्ट्राॅनिक के सामानों की जमकर खरीदारी की। अधिकांश प्रतिष्ठानों में एडवांस बुकिंग कराकर सामानों को लोगों ने मंगलवार को दुकान व एजेंसी पर जाकर लिया।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर सुबह से ही बाजार में उत्साह व उमंग दिखा। बर्तन, आभूषण, शाॅपिंग कांप्लेक्स, वाहन एजेंसियों, कपड़ा, इलेक्ट्राॅनिक व इलेक्ट्रिक सामानों के दुकानदारों ने आगे तक बढ़कर टेंट लगाकर सजावट कर रखी थी।
विज्ञापन

दोपहर के बाद शहर के प्रमुख बाजारों में शामिल मालवीय रोड, मोतीलाल रोड, अंसारी रोड, छहमुखी चौराहा, कोतवाली रोड, हनुमान मंदिर रोड में जबरदस्त भीड़ दिखी। मालवीय रोड पर स्थित बर्तन एवं सराफा की दुकानों पर कई सालों बाद अधिक रौनक नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें