संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर बृहस्पतिवार की दोपहर में तेज बारिश के बीच बिजली गिरी। चपेट में आकर महिला और बच्ची झुलस गईं, जबकि एक जगह मकान का छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। एक घंटे तक वज्रपात की तेज चमक व आवाज से लोग दहशत में रहे। ए
जानकारी के अनुसार, अवधपुर गांव में नीम के पेड़ पर तेज चमक के साथ बिजली गिरी। पेड़ के पास बरामदे में सो रहीं सुभावती देवी (40) पत्नी रामनरेश और उनकी नतिनी अनुभा (8) पुत्री सुनील बिजली की चपेट में आ गईं।
हादसे के बाद दोनों का शरीर अकड़ गया। आननफानन परिजन उन्हें सीएचसी गौरी बाजार ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरा हादसा बैतालपुर के भगुआ गांव के यादव टोला में हुआ। रामदुलारे यादव के मकान के पास बिजली गिरने से छत का हिस्सा व रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गया। इन्वर्टर व अन्य बिजली के उपकरण जल गए।