फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक सप्ताह में ही गौरी बाजार थानाध्यक्ष हटाए गए

Fri, 02 May 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एक सप्ताह पूर्व मदनपुर थाने से स्थानांतरित होकर गौरी बाजार थाने के प्रभारी बने निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण अपराध शाखा में हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के स्थानांतरण को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। कुछ लोगों का मानना है कि मदनपुर थाने से स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वजह से हटाए गए हैं। जबकि गौरी बाजार में थाना गेट सहित रामपुर चौराहे पर बैरिकेडिंग भी चर्चा का विषय रहा है। उधर, एसपी स्तर से कुछ और थाना प्रभारियों व एसएसआई को इधर से उधर किया गया है। इसमें एसओ सुरौली देवेंद्र कुमार सिंह को भाटपार रानी, मदनपुर के एसएसआई हवलदार राम को एसओ सुरौली, एसओ भाटपार रानी नंदा प्रसाद को थानाध्यक्ष गौरी बाजार बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें